☰
Bihar

राज ठाकरे क्या सचमुच बिहार को निशाना बनाकर सुर्खियां बटोरते है ? क्यों लोगो की नजरें खोज रही लालू प्रसाद को

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP डेस्क : छठ महापर्व के मौके पर ही मुंबई से बयान क्यों आता है? क्या यह सब पूर्व नियोजित होता है? एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है.  भाजपा को भी लोग कठघरे  में खड़ा कर रहे है. कह रहे है कि भाजपा नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए. राज ठाकरे को जवाब देने के लिए लोगों को लालू प्रसाद की सक्रियता की कमी खल रही ही.  2008 में लालू प्रसाद ने राज ठाकरे को बड़ी चुनौती दी थी.  कहा था कि उनके घर के सामने बिहारी लोग छठ पूजा करेंगे, देखना है कौन रोक लेता है? 

रोहिणी आचार्य ने की है तल्ख़ टिप्पणी 

इधर, उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे पर कड़ा हमला बोला है.  उन्होंने राज ठाकरे की तुलना मेंढक से की है.  कहा है कि जैसे बरसात में मेंढक निकलते हैं, वैसे ही छठ  के समय राज ठाकरे सामने आ जाते हैं.  सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह का बयान देते हैं.  रोहिणी आचार्य ने कहा है कि वह छठ पूजा पर टिप्पणी कर बिहार के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं.  महाराष्ट्र भी भारत का हिस्सा है, देश में रहने वाला हर व्यक्ति कहीं भी जाकर रह सकता है.  अपना पर्व  मना सकता है.  रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के नेताओं से भी सवाल किया है.  पूछा है कि राज ठाकरे की टिप्पणी का जवाब भाजपा नेताओं को देना चाहिए।  प्रधानमंत्री और गृह मंत्री छठ महापर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दे रहे हैं, उन्हें राज ठाकरे के बयान पर भी बोलना चाहिए.  

प्रशांत किशोर ने भी बोला है हमला 

दरअसल, राज ठाकरे की  मुंबई में छठ पूजा के आयोजन पर आपत्ति जताई है.  इसके बाद सियासी बखेड़ा शुरू हो गया है.   विधायक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना में मीडिया से कहा कि राज ठाकरे जैसे लोगों को बेवजह महत्व नहीं देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि राज ठाकरे कहां खड़े हैं, यह  उनको खुद पता नहीं हैं.  कभी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं, तो कभी उनकी शिकायत करने लगते हैं.  प्रशांत किशोर ने कहा कि राज ठाकरे को जब कोई नहीं पूछता तो बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ बोल देते हैं.  फिलहाल राज ठाकरे को कोई नहीं पूछ रहा है.  महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार है, अगर वहां हिंदी भाषी  के साथ कुछ गलत होगा तो यूपी- बिहार के लोग भाजपा से ही सवाल करेंगे और जवाब माँगेंगें.

TagsBihar