Bihar

वाल्मीकि नगर के लिए रवाना हुए आपदा मंत्री रत्नेश सदा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : बिहार के वाल्मीकि नगर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. सरकार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा वाल्मीकि नगर के लिए रवाना हुए हैं. वहां पहुंचने के बाद मंत्री स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही वे क्षेत्र का निरीक्षण कर जमीनी हालात और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी लेंगे.

अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक 

वाल्मीकि नगर पहुंचने के बाद आपदा प्रबंधन मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों से मौजूदा परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे. बैठक में किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी. सरकार का जोर इस बात पर है कि परिस्थितियों में बदलाव होने पर प्रशासन तुरंत जरूरी कदम उठा सके और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रवाना होने से पहले मंत्री ने दी जानकारी 

वाल्मीकि नगर के लिए निकलने से पहले मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है. इसके बावजूद सरकार किसी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके. मंत्री के मुताबिक बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है. उन्होंने केंद्र सरकार के स्तर पर भी सतर्कता और समन्वय की बात कही.

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का दावा 

आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए हैं. अगर हालात बिगड़ते हैं तो उससे निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की गई है.वाल्मीकि नगर के दौरे के दौरान मंत्री की ओर से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, अधिकारियों की तैयारियों और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है.

निरीक्षण के बाद सामने आएगी जमीनी तस्वीर 

मंत्री के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वाल्मीकि नगर की स्थिति को लेकर अधिक विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी और तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है.

 

TagsBihar