Bihar

डिजिटल बिहार को मिलेगी नई उड़ान! AI को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किया बड़ा समझौता

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
डिजिटल बिहार को मिलेगी नई उड़ान! AI को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किया बड़ा समझौता

पटना(PATNA):बिहार सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सरवम एआई और भारत जीपीटी  के साथ MoU  पर हस्ताक्षर किए.इस समझौते का मकसद बिहार में AI को आम लोगों और सरकारी अधिकारियों तक आसान तरीके से पहुंचाना है.

 AI को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किया बड़ा समझौता

 इसके जरिए राज्य में AI के बेहतर इस्तेमाल और विकास के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. साथ ही भारत में विकसित AI मॉडल और एप्लिकेशन तक राज्य के विभिन्न विभागों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी.इस पहल से बिहार के शोधकर्ताओं को भारतीय भाषाओं और स्थानीय बोलियों में AI पर रिसर्च करने में मदद मिलेगी. स्थानीय समस्याओं का समाधान भी स्थानीय भाषाओं में AI के जरिए खोजा जाएगा, जिससे बिहार को AI आधारित सुशासन के मॉडल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है.

'डिजिटल बिहार' और 'विकसित बिहार' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में अहम कदम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पहल 'डिजिटल बिहार' और 'विकसित बिहार' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है. उन्होंने कहा कि बिहार की जरूरतों के अनुसार स्वदेशी AI मॉडल तैयार किए जाएंगे.AI की मदद से सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज, सरल और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा.इसके अलावा राज्य में बड़े स्तर पर AI स्किल डेवलपमेंट और क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को नई तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा सके.AI आधारित स्टार्टअप को भी सरकार सहयोग और मार्गदर्शन देगी.

मौके पर ये लोग भी रहे मौजुद

कार्यक्रम की शुरुआत में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया.इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी, भारत जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट शशांक शेखर ठाकुर, सरवम एआई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राज चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.