Bihar

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, 30 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पटना के मशहूर टीचर खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन एक बार फिर सुनवाई 30 जून, मंगलवार तक के लिए टाल दी गई है यानी और दो दिन तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी.वहीं, जेल में बंद खान सर के दो बॉडीगार्ड्स की जमानत पर भी 30 जून तक के लिए फैसला टाल दिया गया है.

 30 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

आपको बता दें कि जिला जज ने पुलिस से केस को लेकर अपडेटेड केस डायरी की मांग की थी, जो आज पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश की गई.अब इसके आधार पर मंगलवार को कोर्ट खान सर की अग्रिम जमानत पर अंतिम फैसला सुना सकता है. तब तक के लिए खान सर पर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी

आपको बता दें कि 2 जून को पटना के मुसल्लाहपुर हाट स्थित खान सर के ग्लोबल खान इंस्टीट्यूट पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में खान सर ने सीधे तौर पर ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद सर पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें जेल भी हुई थी.हालांकि, अब वह जेल से बाहर आ चुके है.इसी बीच रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या भी हुई, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.ऐसे में अब सबकी निगाहें खान सर की अग्रिम जमानत पर टिकी हुई हैं कि आखिर मंगलवार को कोर्ट क्या फैसला सुनाता है.

TagsBihar