Bihar

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 6, इलाज के दौरान एक और मरीज ने तोड़ा दम

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. इलाज के दौरान मनियारी थाना क्षेत्र के पकाहीं निवासी बृजनंदन राय ने देर रात दम तोड़ दिया.वे आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.अस्पताल में लगी आग की घटना में कई मरीज और उनके परिजन प्रभावित हुए थे. गंभीर रूप से घायल लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है.

हादसे के पीछे वजह की पुलिस जांच कर रही है

घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया गया. वहीं, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन प्रणाली की भी जांच की जा रही है.

पीड़ित परिवारों में शोक 

मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है.प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.

TagsBihar