Bihar

बिहार के करीब 1 करोड़ पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे इतने करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने DBT से भेजी राशि

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लगभग 1 करोड़ जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद दी है. इस दौरान 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,100 की मासिक पेंशन राशि DBT के माध्यम से भेजी गई.लाभार्थियों के खातों में कुल ₹1,423.94 करोड़ ट्रांसफर किए गए है.आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को हर महीने 1,100 दिए जाते है, जिसमें बुजुर्ग, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं शामिल है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक आर्थिक सहायता पहुंचाना है, ताकि वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर सकें और किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े.सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बीच में कोई बिचौलिया पैसा न खा जाए. इसके लिए सरकार डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में राशि भेजती है, जिससे पैसा सीधे उनके पास पहुंच जाता है.

 CM सम्राट चौधरी ने DBT से भेजी राशि

10 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि भेजी.इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि गरीब और असहाय लोगों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह आत्मनिर्भरता की ओर एक छोटा लेकिन प्रभावी प्रयास है. आगे भी लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती रहे, इसके लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी साझा की. उन्होंने बताया कि सरकार ने यह व्यवस्था सुनिश्चित की है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख तक राशि भेज दी जाएगी, ताकि समय पर आर्थिक सहायता मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

अब हर महीने 10 तारीख को मिल जाएगी पेंशन की राशि

आपको बता दें कि समय पर पेंशन मिलने से बुजुर्ग, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं अपने मासिक खर्च की बेहतर योजना बना सकेंगी. पहले समय पर राशि नहीं मिलने से लोगों को चिंता रहती थी कि अगले महीने पेंशन किस तारीख को आएगी, लेकिन अब सरकार ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि हर महीने 10 तारीख तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी.इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी

बिहार सरकार का मानना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने राज्य के लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. महंगाई के इस दौर में यह राशि दैनिक जरूरतों, दवाइयों और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है.यही वजह है कि सरकार इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दे रही है.बिहार सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को आगे भी नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिलता रहेगा.साथ ही जो नए पात्र लोग हैं, वे आवेदन करें ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके.उम्मीद जताई जा रही है कि इस व्यवस्था से हर पात्र परिवार को लाभ मिलेगा और सामाजिक सुरक्षा का दायरा और अधिक मजबूत होगा.

TagsBihar