Bihar

पटना में अपराधी बेखौफ, बीच सड़क युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, देखिए घटना का Live Video 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk: बिहार में सम्राट चौधरी जीरो टॉलरेंस की बात कह रहे हैं . लगातार अपराध रोकने और सभी मंच से अपराधियों को चेतावनी दे रहे है. साथ ही अपराध रोकने को लेकर पटना में पटना के एसएसपी , डीएसपी और थाना प्रभारी के साथ मीटिंग कर रहे हैं.  लेकिन फिर भी अपराधी खुले आम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. 

ताजा मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र  का है. जहां मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें युवक घर के बाहर मोबाइल से बात कर रहा है.इसी बीच अपराधी आया और ताबड़तोड़ गोली मारकर फरार हो गया . इस घटना के बाद आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है. 

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुची और जांच में जुटी गई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक सवार हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.

बता दे की मंगलवार की देर रात इधर पटना एसएसपी कर्तिकेय शर्मा  सभी अनुमंडल और पटना  जिले के थानेदार के साथ क्राइम मीटिंग  कर रहे थे. इधर राजधानी पटना में अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर  बड़ी चुनौती दे दी है.  

TagsCRIME