☰
Bihar

महिला सुरक्षा पर सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान! बिहार में 5 हजार पुलिस दीदियों का होगा गठन

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पटना (PATNA): बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर आए दिन ऐसी ऐसी खबरें सामने आ रही है जिससे प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है. बिहार के कई इलाकों से कभी फ़ाइरिंग की खबरें, दुष्कर्म की खबरें या फिर जमीनी विवाद को लेकर आई खबरें, ये सब कानून व्यवस्था को सवाल के घेरे में डालता है. ऐसे में राज्य के सीएम सम्राट चौधरी में बड़ी बात कही है.

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बातों का जिक्र किया. सासाराम में उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन है और आगे भी सुशासन कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य में 5,000 ‘पुलिस दीदी’ का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार महिला को पुलिस महानिदेशक (DGP) की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार का उद्देश्य साफ है की वो महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना चाहते है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करता है या राज्य में सुशासन व्यवस्था को चुनौती देता है, तो पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों को 24 घंटे के भीतर पुलिस की ओर से जवाब दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं करेगी. ऐसे में अब देखना होगा की सीएम का यह बयान धरातल पर कितना असरदार रहता है.

TagsBihar