पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राजधानी पटना में भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा की शुरुआत की. इस दौरान सीएम सम्राट ने कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और विपक्ष के लोग देश में अराजकता फैला रहे हैं. ये एनडीए पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं लेकिन मुझे याद है कि एक चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 40 हजार वोट मिला था जबकि मेरे पिता जी को 80 हजार वोट मिला था बावजूद इसके तत्कालीन जिलाधिकारी और एसडीओ ने चालीस हजार वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया था. उस चुनाव में मेरे पिताजी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे.
अधिकारियों ने कहा कि मैं सिर्फ यहां हेड हूं, चल तो और जगह से रहा हूँ. उस वक्त सरकार सोनिया गांधी चलाती थीं. सोनिया गांधी तब प्रधानमंत्री के चैंबर में बैठती थी जबकि प्रधानमंत्री खुद मंत्रियों के बैठने वाली जगह पर बैठते थे. सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों ने देखा है कि जिस 2009 से 14 तक जिस पार्टी की सरकार थी, उस वक्त एक बिल पास किया और राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया था कि लोकतंत्र भाड़ में जाए और जो मैं कहता हूं कांग्रेस वह करे.
सीएम सम्राट ने कहा कि मैं कहूंगा कि आज लोकतंत्र हत्या की आग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घसीटने का प्रयास किया जा रहा है, लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. गुंडागर्दी की जा रही, अराजकता फैलाई जा रही है लेकिन आप आश्वस्त रहिए, देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है. उन्होंने लंबे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है. गृह मंत्री मजबूत नेतृत्वकर्ता हैं, जो लोग लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा, उसको किसी हालत में जनता माफ नहीं करेगी. आपने देखा बिहार में SIR हुआ, 65 लाख लोगों का नाम काटा गया. कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता ने किसी को खोज कर नहीं लाया जिसका वोट कट गया और वह मतदान के लायक हो. राहुल गांधी ने सासाराम से लेकर पूरे बिहार की यात्रा की.
रोहतास की एक महिला की चर्चा हुई, नवादा के सुबोध कुमार, औरंगाबाद के अमन कुमार की चर्चा की. राहुल गांधी और बिहार के युवराज, लालू यादव के सुपुत्र ने भी यात्रा में साथ चल कर कहा कि कुछ लोग राघोपुर के रहने वाले लोगों का नाम कट गया. दिल्ली में गांधी परिवार ने भोजन पर बुलाया, सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया. सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने बता दिया कि राघोपुर के किस बूथ पर वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल है.