☰
Bihar

स्वच्छता अभियान में सीएम सम्राट चौधरी ने लगाया झाड़ू, लोगों से की अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए स्वच्छता अभियान चलाया. मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी है और हर नागरिक को इसमें अपना योगदान देना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अभियान की तस्वीरें साझा करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘स्वच्छ भारत’ जैसे संदेशों के साथ लोगों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाने की अपील की.

TagsBihar