पटना(PATNA): बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए सभी सदस्यों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. दरअसल हुआ यू कि लंच के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंचे. हालांकि इस दौरान उनसे एक छोटी सी चूक हो गई
कुछ पल के लिए सदन का माहौल ही अलग हो गया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी निर्धारित सीट पर बैठने के बजाय गलती से पीछे की ओर चले गए. उस समय मंत्री नीतीश मिश्रा सरकार की ओर से सदन में सवालों का जवाब दे रहे थे. मुख्यमंत्री उनके पास पहुंचे और उनके बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए. यह देखकर कुछ पल के लिए सदन का माहौल अलग हो गया और कई सदस्य भी हैरान रह गए.
विधानसभा अध्यक्ष की नजर मुख्यमंत्री पर पड़ी
इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष की नजर मुख्यमंत्री पर पड़ी. अध्यक्ष ने तुरंत इशारे से उन्हें बताया कि उनकी निर्धारित सीट सबसे आगे है. अध्यक्ष का संकेत मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी गलती समझ गए. इसके बाद वह तुरंत उठे और अपनी तय सीट पर जाकर बैठ गए.
सदन में हल्की मुस्कान और चर्चा भी देखने को मिली
यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही क्षणों का था, लेकिन सदन में मौजूद सभी सदस्यों का ध्यान इस ओर चला गया. विधानसभा की कार्यवाही फिर सामान्य रूप से जारी रही. इस घटना को लेकर सदन में हल्की मुस्कान और चर्चा भी देखने को मिली.
मुख्यमंत्री ने बिना किसी देरी के अपनी सीट संभाल ली
हालांकि, यह केवल एक सामान्य भूल थी और मुख्यमंत्री ने बिना किसी देरी के अपनी सीट संभाल ली. फिर भी विधानसभा में घटी इस छोटी सी घटना ने दिनभर चर्चा का विषय बना दिया. कई लोगों ने इसे कार्यवाही के दौरान हुआ एक दिलचस्प और यादगार पल बताया.
