पटना(PATNA): चंपारण क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली.
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह सतर्क और तत्पर रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
CM ने किया हवाई सर्वेक्षण
हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा, राहत सामग्री की उपलब्धता और जरूरत के अनुसार बचाव कार्यों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने की बात कही गई है.
