Bihar

बिहार में बंद चीनी मिलों को फिर मिलेगी रफ्तार, गोपालगंज, सकरी और औरैया मिल जल्द होंगी शुरू: मुख्यमंत्री

Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor
बिहार में बंद चीनी मिलों को फिर मिलेगी रफ्तार, गोपालगंज, सकरी और औरैया मिल जल्द होंगी शुरू: मुख्यमंत्री

पटना (BIHAR) : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की तीन बंद पड़ी चीनी मिलों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि गोपालगंज, सकरी और औरैया की चीनी मिलों को जल्द शुरू किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बिहार विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में की.

आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल की एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है. तीनों मिलों के संबंध में प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही एमओयू साइन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

स्थानीय किसानों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चीनी मिलों के शुरू होने से स्थानीय किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. उन्हें अपनी गन्ने की फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी.

राज्य के चीनी उद्योग को नई गति मिलेगी

सरकार का मानना है कि बंद पड़ी चीनी मिलों के दोबारा संचालन से राज्य के चीनी उद्योग को नई गति मिलेगी. इससे गन्ना उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा.