☰
Bihar

शिक्षा विभाग की कमान संभालते ही एक्शन में सीके अनिल, पहले ही दिन जारी कर दिया यह आदेश, अब जींस टीशर्ट में...

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक और दूसरे कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे. उन्हें स्कूल के समय फॉर्मल ड्रेस पहनकर आना होगा. शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अनुशासन और अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए यह निर्देश जारी किया है. अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है.

शिक्षा विभाग की ओर से पहले भी शिक्षकों और कर्मचारियों के ड्रेस को लेकर निर्देश जारी किए गए थे. इसके बाद भी कई स्कूलों में इसका पालन नहीं हो रहा था. विभाग को जानकारी मिली कि कुछ शिक्षक और कर्मचारी जींस-टीशर्ट जैसे कैजुअल कपड़े पहनकर स्कूल आ रहे हैं. इसे देखते हुए अपर मुख्य सचिव ने एक बार फिर सभी डीईओ को आदेश का पालन कराने को कहा है. शिक्षा विभाग ने स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी नाराजगी जताई है.

विभाग को कुछ स्कूलों में डीजे, डिस्को और दूसरी अमर्यादित गतिविधियां आयोजित किए जाने की शिकायतें मिली हैं. अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों से स्कूल का पढ़ाई वाला माहौल खराब होता है. स्कूल परिसर में अनुशासन और शालीनता बनाए रखना जरूरी है. विभाग ने साफ किया है कि स्कूलों में डांस और म्यूजिक के कार्यक्रम पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं. शिक्षा कैलेंडर में तय खास अवसरों पर ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे. हालांकि, इन कार्यक्रमों में भी अनुशासन और शालीनता का ध्यान रखना होगा.

स्कूल परिसर में किसी भी तरह की अमर्यादित गतिविधि की अनुमति नहीं होगी. अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले के स्कूलों में इस आदेश को लागू कराने का निर्देश दिया है. विभाग ने कहा है कि शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आने के दौरान फॉर्मल ड्रेस पहनें. इसके साथ ही स्कूलों में अनुशासन, शालीनता और पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाए रखने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी.

TagsBihar