Bihar

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और धरती को सुरक्षित व संरक्षित बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

पर्यावरण को बचाना हर किसी की जिम्मेवारी

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा.

पेड लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है

सीएम ने यह भी कहा कि एक पेड़ लगाकर भी हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है उन्होंने सभी नागरिकों से हरित बिहार और स्वच्छ भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आग्रह किया.साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया.