पटना (PATNA) : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं इस दौरान हार के कारणों की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और भविष्य की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी
BJP कार्यालय में बैठक करेंगे सीएम
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे बैठक में पटना शहर के सभी बीजेपी विधायकों को भी बुलाया गया है इसके अलावा संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और चुनाव से जुड़े नेता भी मौजूद रहेंगे
बांकीपुर उपचुनाव में हार पर होगी मंथन
बैठक का मुख्य उद्देश्य बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करना है चुनाव प्रचार, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं के रुझान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. पार्टी यह भी जानने की कोशिश करेगी कि किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके और आगे ऐसी स्थिति से कैसे बचा जाए.
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है. पार्टी नेतृत्व संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश करेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हार के बाद पहली बार बीजेपी कार्यालय पहुंचना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है.
चुनावी रणनीति किस दिशा में आगे बढ़ाती है
बैठक के बाद पार्टी की ओर से आगे की रणनीति और संगठनात्मक फैसलों को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं. सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि समीक्षा बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होती है और पार्टी भविष्य की चुनावी रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाती है.
