Bihar

बिहार में मरीजों को अनावश्यक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
बिहार में मरीजों को अनावश्यक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

पटना(PATNA):बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद यदि डॉक्टर मरीजों को बिना उचित कारण दूसरे अस्पतालों में रेफर करते है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जा रही है, ऐसे में अनावश्यक रेफरल स्वीकार नहीं किया जाएगा.

मरीजों के रेफरल मामलों की नियमित समीक्षा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के रेफरल मामलों की नियमित समीक्षा की जाए. यदि किसी डॉक्टर द्वारा लापरवाही या व्यक्तिगत हित के कारण मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

पढ़े मुख्यमंत्री ने और क्या कुछ कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को अपने ही जिले या नजदीकी सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज मिल सके. इससे मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का भरोसा भी मजबूत होगा.