☰
Bihar

छोटे सरकार की एल्विश से वीडियो कॉल पर हुई बात, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, सिस्टम हैंग करने आएंगे बिहार

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

पटना (PATNA): मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एल्विश यादव बिहार आने पर अनंत सिंह से मुलाकात करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता भी दिया.

इससे पहले अनंत सिंह की उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो भी सामने आया था. अब एल्विश यादव के साथ बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं.

अनंत सिंह इन दिनों पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा में हैं. वह जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के विरोध में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. अनंत सिंह अनुज सिंह की जीत का दावा भी कर चुके हैं.

इससे पहले अनंत सिंह का बिस्तर पर लेटे-लेटे तिलक लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. तिलक लगवाने के बाद उन्होंने अपने खास अंदाज में पोज भी दिया था. अब एल्विश यादव के साथ वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद अनंत सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

TagsBihar