☰
Bihar

बीच सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने झपटी 7 लाख की चेन, घटना CCTV में कैद, जानिए कहां का है मामला

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया. कुर्जी मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए.पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

चेन की छिनतई

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पंकज कुमार सुबह करीब 7:40 बजे अपने घर से निकले थे और पार्षदीय कार्यालय की ओर जा रहे थे. करीब 7:50 बजे कुर्जी मोड़ के पास वह एक ऑटो चालक से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे. बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अचानक पंकज कुमार के गले से सोने की चेन झपट ली.

बाइक सवार फरार

चेन झपटने के बाद दोनों बाइक सवार तेजी से मौके से फरार हो गए. पीड़ित के मुताबिक, झपटी गई चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है. घटना के बाद पंकज कुमार दीघा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

TagsBihar