☰
CAREER

बीपीएससी ने खेल विभाग में भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, इंटरव्यू की तारीख की जल्द होगी घोषणा

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने खेल विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने जिला खेल पदाधिकारी, सहायक खेल निदेशक, सहायक निदेशक (युवा) और व्याख्याता, एसएच एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. 29 और 30 जनवरी को आयोजित परीक्षा में 304 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसमें 75 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों की घोषणा कर दी है.

बीपीएससी ने सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट जारी किया है. जारी परिणाम के अनुसार अनारक्षित वर्ग से 37, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 6, अनुसूचित जाति (SC) से 4, अनुसूचित जनजाति (ST) से 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से 15 और पिछड़ा वर्ग (BC) से 10 उम्मीदवार सफल हुए हैं. बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तारीख और कार्यक्रम की सूचना अलग से जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. आयोग ने यह भी कहा है कि लिपिकीय या टंकण संबंधी त्रुटि होने पर परिणाम में संशोधन किया जा सकता है.

TagsBihar