☰
CAREER

बिहार में नौकरी की बहार! राजस्व विभाग में 3310 पदों पर होगी बहाली

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार की एनडीए सरकार लोगों को नौकरी और रोजगार देने को लेकर लगातार प्रक्रिया कर रही है. अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी बहाली आने वाली है. मामले को लेकर विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमीन से लेकर बंदोबस्त पदाधिकारी तक कुल 3310 पदों पर बहाली की जाएगी. इसके लिए वैकेंसी की अधियाचना संबंधित विभाग को भेज दी गई है, जल्द ही बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि दो हजार पद और बढ़ाए जाएं.

इन पदों पर होगी बहाली

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि विभाग ने फिलहाल 3310 पदों नियुक्ति की अधियाचना संबंधित विभाग को भेज दी है. इसके साथ ही विभागीय स्तर पर करीब 2000 पद और बढ़ाए जाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल बंदोबस्त पदाधिकारी के 96, कानूनगो के 414, अमीन के 2609 और लिपिक के 191 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

जल्द आयेगी 2000 अतिरिक्त पदों पर वैकेंसी 

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि विशेष सर्वेक्षण के लिए 2000 अलग पदों पर भर्ती हेतु तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विशेष भूमि सर्वेक्षण का काम यथाशीघ्र पूर्ण करना है. मंत्री ने कहा कि जनवरी 2027 तक बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में नए उद्योग भी स्थापित किए जा रहे हैं. भूमि अधिग्रहण के लिए एक नया सेल बनाया जा रहा है और इसके लिए राजस्व विभाग काम कर रहा है.

TagsBihar