TNPDESK:बिहार के हाजीपुर बेखौफ बदमाशों ने पशु बेचकर लौट रहे पिता पुत्र को गोली मार दी. जिसमें पिता की मौके पर ही हो गई. जबकि पुत्र के पैर में गोली लगी है. जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.घटना महुआ थाना क्षेत्र के तरौरा नहर के पास की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीसीऔता थाना क्षेत्र के हुसैनी गांव निवासी लक्ष्मण राय अपने पुत्र मिथलेश के साथ माधौल मवेशी हाट पशु बेचने गए थे. पशु बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच महुआ थाना क्षेत्र के तरौरा नहर के पास घात लगाए अपराधियों ने पिता पुत्र को रोक कर लूटपाट का प्रयास किया. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी.
जिसमें एक गोली लक्ष्मण राय के गर्दन में जा लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि एक गोली पुत्र मिथलेश के पैर में लगी. जिससे वह घायल हो गया.हालांकि कितने पैसे की लूट हुई है. यह अभी साफ नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है. घटना लूट की वारदात के वजह से हुई या फिर किसी मामले में पहले से दोनों की रेकी की जा रही थी. हलाकी पूरे मामले में जांच के बाद ही तस्वीर सामने आएगी.
