Bihar

BREAKING: खान सर ने सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, 9 जून को होगी सुनवाई

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी है. इस मामले में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत में सुनवाई होने वाली है.जानकारी के अनुसार, जमानत याचिका पर मंगलवार की सुबह 10 बजे से पहले ही सुनवाई किए जाने की संभावना है.

समर्थकों और छात्रों की नजरें भी अदालत की कार्यवाही पर टिकी

खान सर की ओर से दाखिल की गई इस याचिका को लेकर कानूनी गलियारों में काफी चर्चा है. उनके समर्थकों और छात्रों की नजरें भी अदालत की कार्यवाही पर टिकी हुई है. हालांकि, याचिका से जुड़े मामले के सभी कानूनी पहलुओं पर अंतिम निर्णय अदालत की सुनवाई के बाद ही सामने आएगा.

सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है

पटना सिविल कोर्ट परिसर में सुनवाई को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियां बढ़ने की भी संभावना है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिवक्ताओं और मीडिया की भी विशेष नजर इस पर बनी हुई है.फिलहाल सभी की निगाहें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत पर टिकी है, जहां आज होने वाली सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि खान सर को अग्रिम जमानत मिलती है या नहीं.अदालत के फैसले के बाद ही मामले की आगे की कानूनी दिशा तय होगी.आपको बताएं कि किसी भी मामले में अंतिम निष्कर्ष अदालत के आदेश और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही माना जाता है.

TagsBihar