Bihar

BREAKING: पटना में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): राजधानी पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

युवक की घटनास्थल पर ही मौत 

पुलिस के अनुसार, एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. राजीवनगर थाना अध्यक्ष ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है.प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई.

जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का होगा खुलासा

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

TagsBihar