☰
Bihar

रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

मसौढ़ी (MASAURHI): छोटकी मसौढ़ी से बड़ी खबर सामने आई है जहां हॉल्ट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मालवा चक निवासी काजू कुमार, पिता दीनानाथ प्रसाद के रूप में हुई है. युवक के शरीर पर चोट के निशान और घटनास्थल से खून से सनी ईंट मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. दरअसल, इस घटना की सूचना स्थनीय लोगों ने पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. इस घटना से हुए आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, छोटकी मसौढ़ी हाट के पास रेलवे लाइन के नजदीक युवक का शव बरामद किया गया. घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी मिला है. शरीर पर चोट के निशान और खून से सनी ईंट मिलने के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए. पुलिस मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

साथ ही राघव दयाल डीएसपी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. घटनास्थल से खून से सनी ईंट समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताज का रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की युवक की मौत कैसे हुई और हत्या हुई तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. साथ ही रेलवे परिसर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच करने में लग गई है ताकि कुछ सुराग मिल सके. फिलहाल,  पुलिस हर पहलू से इस घटना की जांच कर रही है.

TagsBihar