☰
Bihar

पटना में फिर हारी भाजपा, राजद ने ढाह दिया 30 वर्ष का किला, सारण - दरभंगा में उलटफेर

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 4 पर परिणाम घोषित हो गया. जारी परिणाम के अनुसार इस बार सभी चार शिक्षक निर्वाचन सीटों पर भारी फेरबदल हुआ है. एक तरफ राजधानी पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा का 30 वर्षों का कब्जा समाप्त हो गया और इस सीट पर राजद के डॉ संजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज की. राजद ने भाजपा के नवल किशोर यादव को हरा कर भाजपा का करीब 30 वर्ष पुराना कब्जा खत्म कर दिया. अपनी जीत पर डॉ संजीव कुमार ने कहा यह शिक्षकों के विश्वास की जीत है. डॉ संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज 30 वर्षों से लगातार जीत रहे नवल किशोर यादव को 1057 वोट से ही दिया. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, डॉ. संजीव कुमार को कुल 4487 मत मिले, जबकि नवल किशोर यादव को 3430 मत प्राप्त हुए. दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 1057 रहा। जनसुराज की प्रत्याशी डॉ दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं.

सारण में भाजपा के बागी बने एमएलसी

वहीं दूसरी तरफ तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने सीपीआई की सीट पर कब्जा जमा लिया. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन की सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार शंभू झा को 594 वोट से हरा दिया और भाजपा के जीत की शुरुआत की. इसके साथ ही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार डॉ राहुल राज ने जीत दर्ज की. भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्काषित नेता डॉ राहुल राज ने वर्तमान जन सुराज पार्टी से एमएलसी अफाक अहमद और जदयू के प्रत्याशी आनंद पुष्कर को हरा कर सीट पर कब्जा किया.

दरभंगा में जेएसपी का खाता खुला

दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी ने भी अपना खाता खोला और कांग्रेस के वर्तमान एमएलसी मदन मोहन झा को परास्त करते हुए कब्जा जमा लिया. यहां जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को हराया और पार्टी का खाता खोला. 

बता दें कि विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का गढ़ रहा बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और इस सीट से जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर विधायक बने. और अब शिक्षक निर्वाचन सीट से 30 वर्षों से लगातार एमएलसी रहे नवल किशोर यादव को राजद के डॉ संजीव कुमार सिंह ने हरा दिया है.

 

TagsBihar