Bihar

Bihar Politics: सम्राट चौधरी पर तेजस्वी का तीखा वार, बोले- अंगूठा छाप और बातोलेबाज हैं मुख्यमंत्री

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Bihar Politics: सम्राट चौधरी पर तेजस्वी का तीखा वार, बोले- अंगूठा छाप और बातोलेबाज हैं मुख्यमंत्री

पटना (PATNA): बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि 21 साल से एनडीए की सरकार है. सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन बड़े-बड़े मंत्री और प्रभावशाली लोगों का इन्वॉल्वमेंट है. इस विषय पर कुछ गंभीर सवाल हैं, जिनका सरकार को जवाब देना चाहिए.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की वित्तीय स्थिति खराब हो चुकी है.घोटाले पर घोटाला हो रहा है.राजस्व घट रहा है, जबकि राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है. भारी ब्याज अदायगी हो रही है. बिहार कंगाल होने की स्थिति में पहुंच चुका है.

घोटालों में सभी लोगों का इन्वॉल्वमेंट

तेजस्विनी यादव ने आरोप लगाया कि घोटालों में सभी लोगों का इन्वॉल्वमेंट है.बजट का जो हिस्सा है, उसमें बड़े अधिकारी और बड़े नेताओं के संरक्षण में घोटाले किए जा रहे है.कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है. पेंशन देने के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं है. सरकार का खजाना खाली है.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो करप्शन हुआ है, उसमें केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां जांच नहीं कर रही हैं, बल्कि सभी को बचाने में लगी हुई है.यदि सही तरीके से जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. कोई बचाने वाला नहीं होगा.

सम्राट चौधरी को बताया "बातोलेबाज मुख्यमंत्री"

उन्होंने सम्राट चौधरी को "बातोलेबाज मुख्यमंत्री" बताया.उन्होंने कहा कि सामान्य योजनाओं को चलाने के लिए भी आकस्मिक निधि का प्रयोग किया जा रहा है.इससे साफ है कि बिहार की वित्तीय स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है.उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से बिहार सरकार को जो फंड मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है. केंद्र ने बिहार से पल्ला झाड़ लिया है.तेजस्वी यादव ने कहा कि हर बार बड़ा घोटाला होता है, लेकिन छोटा कर्मचारी गिरफ्तार होता है जो मास्टरमाइंड हैं, मुख्य सरगना हैं, प्रभावशाली लोग हैं और लाभार्थी हैं, उनकी कभी जांच नहीं होती और न ही गिरफ्तारी होती है.उन्हें बचाने का काम किया जा रहा है, चाहे कोई भी घोटाला हो.

केंद्र से जो कहा जा रहा है, वही कर रहे है सम्राट चौधरी 

इस दौरान तेजस्वी यादव ने पार्टी के डीके टैक्स का मुद्दा भी उठाया उन्होंने कहा कि आज भी मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में वही लोग काबिज हैं, जो पहले थे जो रिटायर्ड भ्रष्ट अधिकारी थे, आज भी वही प्रभावी भूमिका में है.उन्होंने सम्राट चौधरी को "स्टांप वाले मुख्यमंत्री" बताते हुए कहा कि केंद्र से जो कहा जा रहा है, वही कर रहे है. उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी एक "अंगूठा छाप मुख्यमंत्री" हैं.तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को बड़ा बंगला मिल गया है और वे उसी में खुश हैं, जबकि केंद्र से बिहार को कोई मदद नहीं मिल रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई संरचनाओं को निजी संगठनों को सौंप दिया है.उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 90 करोड़ रुपये की लागत से बने बांसघाट को भी निजी संगठन को दे दिया गया. उनकी सरकार के 17 महीने के कार्यकाल में डीके टैक्स नहीं चलने दिया गया और उन्होंने अपने वादों को पूरा किया.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी कितने योग्य मुख्यमंत्री हैं, यह अधिकारी भी जानते है.बिहार में ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं बना, जो केवल रबर स्टांप की तरह काम करे.अंत में तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "करप्शन का भीष्म पितामह" बताया.