☰
Bihar

बिहार MLC चुनाव : राजद ने 6 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच आमना-सामना हो गया है. राजद ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की वही कांग्रेस ने 5 सीटों पर अपनी उम्मीदवार की घोषणा की है. जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है. विगत कई वर्षों से कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने दूरगामी संबंध रहे हैं. वह संबंध का परिणाम है. स्वार्थी संगठन है दोनों अपने-अपने परिवार भ्रष्टाचार में ही उलझे हुए हैं. यह लोग आपस में ही लड़ेंगे एक होने वाले नहीं है.

जदयू विधायक श्याम ने कहा

इंडिया गठबंधन की एक दिन पहले बैठक होती है.उसके बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करती है. इस पर श्याम ने कहा कि यह सब दिखावा है. दिखावटी चीजों का सामने आ गया सत्ता पर सामने आ गई. रोहिणी आचार्य आने वाले दिनों में बिहार दौरे पर निकलेंगी. इस पर श्याम रजक ने कहा कि यह पत्रकारों के लिए खुशखबरी है.हमारे लिए खुशखबरी नहीं है. हमारे लिए कोई घाटा या नफा नहीं है. इन लोगों का कहीं बोल वाला नहीं है. वही आज से पूरे देश में SIR को लेकर के विपक्ष प्रदर्शन करेगी. इस पर श्याम रजक ने कहा कि जनता वहां नहीं रहेगी. वही लोग प्रदर्शन करेंगे और उनके परिवार के लोग प्रदर्शन करेंगे. एक-दो घंटा प्रदर्शन करके अपने घर चले जाएंगे.

 

 

TagsBihar