☰
Bihar

बड़ी खबर : IRCTC घाटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी की कोर्ट में पेशी, अब 30 अक्टूबर को आरोप गठन पर होगी सुनवाई

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टली

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC होटल मामले में आज लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों से जुड़ी सुनवाई हुई. कोर्ट ने इससे पहले 10 सितंबर को नौ आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप तय करने का आदेश दिया था, जबकि सात आरोपियों को मामले से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

आज की कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ तय किए गए आरोपों की औपचारिक प्रक्रिया से जुड़ी थी. मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव के अलावा सरला गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स, सुजाता होटल्स और विनय कोचर व विजय कोचर आरोपी हैं.

मामला 2004 से 2009 के बीच रेलवे मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में रांची और पुरी के IRCTC होटलों के टेंडर से जुड़े कथित अनियमितताओं और पटना की जमीन से जुड़े लेन-देन के आरोपों से संबंधित है. आरोपों का अंतिम फैसला ट्रायल में साक्ष्यों के आधार पर होना है. अब मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर 2026 को होगी.

TagsBihar