Bihar

लालू यादव का बड़ा आरोप, कहा-‘नीतीश के इशारे पर हो रही हमारे परिवार के खिलाफ कार्रवाई’

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना ( PATNA) :  बिहार की राजधानी पटना से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री आवास और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विवाद को लेकर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के खिलाफ जो भी कार्रवाई या निर्णय लिए जा रहे हैं वह सब कुछ मुख्यमंत्री के इशारे पर किया जा रहा है.

बिहार में इन दिनों पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी बंगले और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माहौल गर्म है. आवास खाली कराने और सुरक्षा श्रेणी में बदलाव की चर्चाओं के बीच आरजेडी लगातार इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है.

सोची-समझी राजनीतिक साजिश का हिस्सा

लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पूरा विवाद एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “यह सब कुछ नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है और जनता सब देख रही है.”

बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई

हालांकि इस पूरे मामले पर राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है और इस तरह के बयान तनाव को और बढ़ा सकते हैं. इधर जेडीयू और एनडीए खेमे के नेता इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए इसे नियमों के तहत की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई बता रहे हैं.