☰
Bihar

बड़ी खबर: अचानक स्थगित हुई सम्राट की कैबिनेट बैठक, वजह आई सामने

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पटना (PATNA):  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है.  सम्राट सरकार की  कैबिनेट की 23 अक्टूबर को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है. कैबिनेट ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लिखा है कि अपरिहार्य कारण से कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है. बता दें, शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली थी जिसे मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है.

बता दें, अगर बैठक होती तो रोजगार से लेकर विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना थी. साथ ही कैबिनेट की बैठक में रोजी-रोजगार से जुड़े एजेंडों पर खास नजर रखने की बात सामने आई थी. ऐसे में माना जा रहा था की युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार हो सकता था. इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाने की बात सामने आई थी.

बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में अंतिम कैबिनेट बैठक 12 अक्टूबर 2026 को पटना में हुई थी. इस बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी. इस बैठक में विकास, बिजली, पेयजल, पर्यटन, सड़क और प्रशासन से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. कैबिनेट के फैसलों में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई परियोजनाएं, ग्रामीण इलाकों में पेयजल की सुविधा बेहतर करने की योजनाएं और दरभंगा एयरपोर्ट के पास जमीन अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव शामिल रही.

इसके साथ ही मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर और टेटियाबंबर प्रखंडों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने 279.51 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई थी. वहीं दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव भी मंजूर दी गई थी. फिलहाल 23 अक्टूबर को होने वाली सम्राट की बैठक स्थगित कर दिया गया है, अब देखना होगा की अगली बैठक कब होती है.

TagsBihar