पटना (PATNA): जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार में एक बार फिर अपराधियों के बुलंद इस कद्र बढ़ गए है की भरे बाजार में अपराध करने से नहीं चुक रहे. ऐसे में पटना से खबर आई है जहां सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके राजा बाजार में बीच सड़क पर महिला को मार दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.
दरअसल, पटना के राजा बाजार की पिलर नंबर 17 के पास सड़क पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई महिला एक क्लीनिक में काम करती थी और काम करने के बाद वापस घर जा रही थी. ऐसे में कुछ अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली से हमला कर दिया. महिला को गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर इस घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आस पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की जांच की, स्थनीय लोगों से पूछताछ कर रही है.फोरेंसिक टीम भी देर रात घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है हर बिंदु पर जांच चल रही है. बता दें, महिला विक्रम की रहने वाली थी राजा बाजार में एक क्लीनिक में काम करती थी. ऐसे में राजा बाजार पटना का सबसे भीड़ भार वाला इलाका माना जाता है. ऐसे में इस घटना ने फिर आसपास के इलाके में दहशत फैला दी है. अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में आगे क्या करती है. गोरतलब है की बिहार में ऐसी ऐसी घटना हो रही जिसने लोगों के मन में डर का माहौल बना दिया है. इस घटना के बाद प्रशासन पर भी सवाल खड़े होने लगे है.
