Bihar

BIG BREAKING: बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने किया उम्मीदवार घोषित

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
BIG BREAKING: बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने किया उम्मीदवार घोषित

पटना (PATNA): जनसुराज पार्टी की ओर से रविवार को एक बड़ी घोषणा की गई, जिसमे ऐलान किया गया कि प्रशांत किशोर आगामी विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.पार्टी ने उन्हें बांकीपुर विधानसभा सीट का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नामांकन करेंगे.इसे लेकर पार्टी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें इस बात की आधिकारिक घोषणा की गई.वहीं, प्रशांत किशोर ने भी इस फैसले को दिल से स्वीकार करते हुए पार्टी का धन्यवाद किया.

प्रशांत किशोर ने किया पार्टी का दिल से धन्यवाद

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के कई बड़े और अहम नेता मौजूद रहे. उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने पार्टी का दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी जिंदगी बिहार की जनता और जनसुराज के लिए समर्पित है.पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा.

कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया

इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में जनसुराज के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस तरीके से कार्यकर्ताओं ने इस नई पार्टी पर विश्वास जताया है और हर मौके पर साथ दिया है, उस विश्वास पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे.

घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज

उन्होंने बिहार के 18 लाख मतदाताओं का भी समर्थन और वोट देने के लिए धन्यवाद किया.उन्होंने कहा, "मैं उन सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह सिर्फ मेरा चुनाव नहीं, बल्कि बिहार में बेहतर राजनीति और बदलाव की लड़ाई है.जनसुराज पार्टी की ओर से बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

बांकीपुर सीट बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक

आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक मानी जाती है. अब सभी की नजर इस सीट पर होने वाले मुकाबले पर है.जनसुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पार्टी को चुनाव में मजबूती देगी और राज्य की राजनीति में एक नया संदेश भी जाएगा.