सारण(SARAN): जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में रविवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर सोनहो टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार टेलर ट्रक ने यात्रियों से भरे टोटो को रौंद दिया.जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम
कर दिया.वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों से वार्ता कर जाम हटाने की कोशिश कर रही है.
भीषण हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई, जबकि ढाई साल के बच्चे सहित कई अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया.सड़क किनारे साइकिल पर जा रहे सोनहो निवासी एक व्यक्ति भी ट्रक की चपेट में आ गए.
घटना सोनहो धर्मकांटा के पास घटी.स्थानीय लोगों के मुताबिक टोटो में मकेर प्रखंड के सुल्तानगंज गांव के फारूक मियां अपने परिवार के साथ डॉक्टर से इलाज करवाकर घर लौट रहे थे.तभी तेज गति से आ रहे टेलर ट्रक ने टोटो से जोरदार टक्कर कर दी.टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो के टुकड़े-टुकड़े हो गए और पास के दो बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए.
मृतकों में सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी बहू संजीदा खातून (मोहम्मद इब्राहिम की पत्नी) और उनकी बेटी सना परवीन शामिल हैं। इब्राहिम समेत अन्य लोग घायल हुए हैं.ढाई वर्षीय अंशयाजाम की हालत गंभीर बताई जा रही है.उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं.
टोटो चालक आलियास अंसारी के बेटे दिलशाद आलम भी इस हादसे में घायल हुए हैं.दो अन्य घायल व्यक्ति सोनहो के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।.आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक एनएच-722 को जाम कर दिया.
