Bihar

BIG BREAKING:दानापुर में सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी कर लिया खत्म, जाँच में जुटी पुलिस

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

 

पटना: दानापुर से एक सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है. जहाँ बिहार पुलिस के सिपाही ने अपनी बहन की हत्या कर खुद भी गोली मार ली. घटना के बाद गोली की आवाज़ सुन कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है. घटना स्थल से पुलिस ने सर्विस रीवालवर और खोखा बरामद किया है.वहीं दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


घटना दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी  की  है. जहाँ देर शाम आपसी विवाद के बाद बिहार पुलिस के एक सिपाही ने अपनी बहन को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक सिपाही की पहचान ओमचंद्र के रूप में हुई है.वह मोतिहारी जिले में बिहार पुलिस के सिपाही के पद पर तैनात था. मृतका की पहचान पार्वती कुमारी के रूप में बताई जा रही है. मूल रूप से दोनों भागलपुर के रहने वाले भाई-बहन पिछले करीब एक वर्ष से अपने छोटे भाई के साथ दानापुर की मिथिला कॉलोनी स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर रह रहे थे.

ओमचंद्र को अनुकंपा के आधार पर बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी और वह मोतिहारी में तैनात था.वह समय-समय पर अपने भाई-बहन से मिलने दानापुर आता था.छोटा भाई एक निजी कंपनी में काम करता हैm

बताया जा रहा है कि मंगलवार को ओमचंद्र अपने घर आया हुआ था. उस समय छोटा भाई काम पर गया था, जबकि बहन कोचिंग गई हुई थी.शाम करीब 7 बजे अचानक मकान के अंदर से गोली चलने की दो आवाजें सुनाई दीं. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों भाई-बहन खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले.

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और मकान मालिक को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर, एक खोखा और कुछ अन्य कारतूस बरामद किए गए हैं.शुरुआती जांच में सामने आया है कि ओमचंद्र ने पहले अपनी बहन को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार ली.

स्थानीय लोगों ने बताया  कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही थी और आसपास के दुकानदारों से उधार को लेकर उसका विवाद भी होता था.इन परिस्थितियों के कारण परिवार में तनाव रहने की बात सामने आई है.हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.

सिटी एसपी पश्चिमी, पटना ने बताया कि ओमचंद्र मोतिहारी जिले में सिपाही के पद पर तैनात था. प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के समय भाई-बहन दोनों घर में मौजूद थे.ओमचंद्र ने पहले बहन को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर और खोखा बरामद किया गया है.मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.