पटना: राजधानी में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 18 के पास एक महिला को गोली मार दी. जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली है. फिलहाल महिला की स्तिथि गंभीर बनी है.
बता दे कि महिला दीपा रानी क्लिनिक में मेड के रूप में काम करती है.क्लिनिक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी. तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी. घटना के बाद मौके पर महिला बेसुध हो कर गिर पड़ी. जिसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा है.
घटना के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच कर रही है. घटना के पीछे की वजह क्या है. कई बिंदुओं पर तहकीकात शुरू हो गई है. पुलिस ने आस पास के थाना को भी अलर्ट किया है. जगह जगह चेकिंग अभियान शुरू किया गया. जिससे अपराधी शहर से बाहर ना निकल सके. घटना के बाद घटना स्थल के आस पास के cctv कैमरों को पुलिस खंगाल रही है. जिससे अपराधियों की पहचान हो सके. साथ ही पूरी घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी की जा सके. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर पहुंचे और महिला को देखते ही गोली चला दी है.
