Bihar

आज कोर्ट में होगी 3 लाख के इनामी भोला सिंह की पेशी, पढ़िए कैसे वर्दी छोड़ अपराध की दुनिया में रखा था कदम

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
आज कोर्ट में होगी 3 लाख के इनामी भोला सिंह की पेशी, पढ़िए कैसे वर्दी छोड़ अपराध की दुनिया में रखा था कदम

बाढ़(BARH):3 लाख का इनामी और 12 साल से फरार कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह को आज बाढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा.गिरफ्तारी के बाद से उसे बाढ़ थाना में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. सीबीआई ने उसे 16 मई को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था, जहां वह अपनी पहचान बदलकर ‘गौतम’ और ‘अमित शर्मा’ के नाम से रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसे बंगाल से ट्रेन के जरिए हाथीदह स्टेशन लाया गया और फिर सड़क मार्ग से बाढ़ थाना पहुंचाया गया, जहां उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है.आज उसे बाढ़ कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है.

हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज

सूत्रों के अनुसार, भोला सिंह पश्चिम बंगाल में हुए दो व्यक्तियों के अपहरण के पुराने मामले में वांछित था.इसके अलावा बिहार के विभिन्न थानों में उस पर हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज है.अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले भोला सिंह CRPF में जवान था और उसने विशेष कमांडो ट्रेनिंग भी ली थी। लेकिन बाद में उसने वर्दी छोड़कर हथियार उठा लिए और संगठित अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया. उसका नाम बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहा है.कभी दोस्ती तो कभी अदावत के कारण.

लंबे समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था

वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था, जिसके चलते उस पर और उसके भाई मुकेश सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, उसका भाई पहले ही आत्मसमर्पण कर जमानत ले चुका है.भोला सिंह का नाम साल 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या जैसे मामलों से भी जुड़ा बताया जाता है.अब वर्षों की फरारी के बाद उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.