Bihar

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में भाजपा कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,जानिए पूरी खबर

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच राजधानी पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कार्यालय के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है.

पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से तैनाती की गई

भाजपा कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के विभिन्न हिस्सों तक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से तैनाती की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर महिला समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जुड़े मामलों को आसानी से संभाला जा सके.मतगणना के दौरान भाजपा कार्यालय में नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है. जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

एहतियात के तौर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एहतियात के तौर पर बढ़ाई गई है. मतगणना के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. कार्यालय के अंदर और बाहर आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी गई है. प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो. पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर पूरे बिहार की नजर बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन सुरक्षा के हर पहलू पर ध्यान दे रहा है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे और मतगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी सामने न आए.

 

TagsBihar