Bihar

बांकीपुर उपचुनाव:आज मैदान में उतरेंगे RJD-BJP के महायोद्धा, तेजस्वी यादव और नितिन नवीन करेंगे रोड शो

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना(PATNA):पटना में बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है.30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम और सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है.अगले दो दिनों तक सभी प्रमुख राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मैदान में उतरेंगे.इसी क्रम में विदेश यात्रा से लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पहली बार बांकीपुर में रोड शो करेंगे.

 नितिन नवीन करेंगे रोड शो

वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी इस सीट पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी आज बांकीपुर में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगेंगे. भाजपा इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानते हुए पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटी हुई है.बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. मतदान से पहले के अंतिम दो दिन प्रचार के लिहाज से निर्णायक माने जा रहे हैं, जहां रोड शो, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जाएगी.

30 जुलाई के मतदान पर टिकी सभी की निगाहें

अब सभी की निगाहें 30 जुलाई को होने वाले मतदान और उसके बाद घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं. राजधानी की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर किस दल का कब्जा होगा और जनता किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताएगी, इसका फैसला मतदाता करेंगे. इस चुनाव के नतीजे न केवल इस सीट की राजनीतिक दिशा तय करेंगे, बल्कि राज्य की सियासत पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

TagsBihar