Bihar

झारखंड में ठंढा हुआ तो बिहार में गरमाई कांग्रेस की राजनीति, अखिलेश सिंह -शकील अहमद खान में टकराव

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP DESK- झारखंड में कांग्रेस नेताओं के बीच का विवाद थोड़ा ठंढा हुआ है, तो  बिहार कांग्रेस में भी टकराव बढ़ गया है.  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश सिंह और विधायक दल के पूर्व नेता शकील अहमद खान आमने-सामने आ गए हैं.  अखिलेश सिंह ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी और सह  प्रभारी पर निशाना साधा है, तो शकील अहमद खान उनके बचाव में उतर गए है. आगे क्या होगा ,इसको लेकर बिहार कांग्रेस के नेता दुविधा में हैं.  

बगावती  सुर का मतलब निकल रहे कांग्रेस नेता 

बगावती  सुर के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह अपनी पार्टी और नेताओं के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया है.  उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था.  जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा.  इस दौरान उन्होंने कई सवाल भी खड़े किये।  बिहार चुनाव में हार  की वजह उन्होंने नेतृत्व को बताया।  इससे  यह बात तो साबित होती है कि बिहार में अंदरूनी कलह  तेज हो गई है.  कांग्रेस नेताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.  एक तरह से बिहार कांग्रेस में भी हलचल मची हुई है. 

अखिलेश सिंह ने बिना नाम लिए मौजूदा प्रभारी  पर बोला बड़ा हमला 

 बिहार से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने बिना नाम लिए मौजूदा प्रभारी अल्लावरु पर बड़ा हमला किया है.  उन्होंने सह  प्रभारी शाहनवाज आलम को भी आड़े  हाथों लिया है.  जिस कार्यक्रम में अखिलेश सिंह यह  सब बोल रहे थे, उसमें सह  प्रभारी भी  मौजूद थे.  अखिलेश सिंह ने कहा कि ऐसे लोग प्रभारी बने, जिनका राजनीति से वास्ता ही नहीं रही है.  उन्होंने कहा कि यह लोग बिहार आए तो सबसे पहले हमको प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया।  नतीजा हुआ कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 6 सीट जीत पाई.  अगर हम अध्यक्ष रहते तो ऐसा प्रदर्शन कदापि नहीं होता।  हम तो चार सांसद जीता  कर लाए थे.   उन्होंने कहा कि बिहार में 40% सवर्ण  विधायक इस बार जीते हैं.  भूमिहार जाति से 27 विधायक जीते हैं.  मैं उसी जाति का हूं ,अखिलेश सिंह इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर खूब बरसे। 

अखिलेश सिंह को खुद के आईने में देखना चाहिए--शकील अहमद खान
 
विधायक दल के पूर्व नेता शकील अहमद खान ने कहा है कि अखिलेश सिंह को यह बातें नहीं करनी चाहिए।  हमारी पार्टी का यही प्रयास रहा है कि हर वर्ग  को पार्टी की संरचना में शामिल किया जाए.  यह सब बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिली।  बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के वोट प्रतिशत में बहुत अंतर नहीं था. ₹10,000 जिस तरह  दिया गया था और इलेक्शन कमिशन चुपचाप था, इसी के आधार पर रिजल्ट आया है.  उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह को खुद के आईने में देखना चाहिए।