☰
Bihar

पटना में AISA का उग्र प्रदर्शन! वोट चोरी के आरोप और CEC के इस्तीफे की मांग पर हंगामा, पुलिस से झड़प

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पटना(PATNA): जिले में आज यानी मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में वोट चोरी और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन देखने को मिला. ऐसे में वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पटना के जेपी गोलंबर पर जमकर हंगामा भी हुआ. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी होने की खबर सामने आई है.  जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान जेपी गोलंबर पर पुलिस और AISA कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. AISA कार्यकर्ता वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.  

AISA के कार्यकर्ता वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसी मांग को लेकर उन्होंने जेपी गोलंबर पर विरोध जताया. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प ने मामले को और गंभीर बना दिया. घटना के चलते इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही. फिलहाल, इस प्रदर्शन ने चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस को फिर से चर्चा में ला दिया है. अब देखना होगा की यह प्रदर्शन कितना उग्र होता है और प्रदर्शन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार क्या करती है.

TagsBihar