☰
Bihar

Bihar Weather: दो दिन की बारिश के बाद कैसा रहेगा आज का मौसम? बढ़ेगी ठंड या पारा होगा हाई, पढ़ें

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार में दो दिनों की बारिश के बाद अब अर्नब साइक्लोन का असर धीरे धीरे कम होने लगा है. बारिश अब धीरे धीरे रुकती जा रही है लेकिन ठंड न सिलसिला बरकरार है. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 13 जिलों के अलावा अन्य जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. अर्नब तूफान की वजह से अभी दिन के वक्त भी गर्मी का अहसास होगा.

हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कुछ दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. इनमें से किसी हिस्से में बारिश के साथ बिजली भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सावधान रहें.

बता दें कि साइक्लोन अर्नब की वजह से बीते 24 घंटे में राजधानी पटना समेत अन्य 10 जिलों में मौसम खराब रहा. पटना में रुक रुक बारिश होती रही वही तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. अचानक मौसम में बदलाव की वजह से धान, गन्ना, सब्जियों समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा. मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्यभर में शनिवार की दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक चक्रवात का असर कम होगा और पिछले दो दिनों से हो रही बारिश पर अंकुश लगेगा.

TagsBihar