Bihar

अभिजीत दीपके का ऐलान, अगला बड़ा इवेंट अब बिहार की राजधानी पटना में होगा

Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor
अभिजीत दीपके का ऐलान, अगला बड़ा इवेंट अब बिहार की राजधानी पटना में होगा

पटना (PATNA) : नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया. प्रदर्शन के बीच एक छात्रा ने उनसे बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर सवाल पूछा. छात्रा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को हटाया जाना चाहिए क्योंकि “हमने उन्हें नहीं चुना है.”

अगला बड़ा “इवेंट” बिहार की राजधानी पटना में

छात्रा के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रदर्शन के बाद उनका अगला बड़ा “इवेंट” बिहार की राजधानी पटना में आयोजित किया जाएगा. उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद छात्रों और समर्थकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी.

छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

अभिजीत दीपके ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.उनका कहना था कि लोकतंत्र में जनता की बात सुनना सबसे जरूरी है और यदि लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं तो उनकी बात पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

हालांकि उन्होंने अपने प्रस्तावित पटना कार्यक्रम की तारीख, स्थान या आयोजन से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की. उनके इस ऐलान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले दिनों में बिहार में भी छात्र और युवा मुद्दों को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है.

अभिजीत दीपके का पटना में अगला कार्यक्रम

जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन में कई छात्र और युवा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शामिल हुए थे. इसी दौरान बिहार की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अभिजीत दीपके ने पटना में अगले कार्यक्रम की घोषणा की.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा

फिलहाल, उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है. वहीं, राजनीतिक हलकों में भी इस ऐलान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि पटना में होने वाला प्रस्तावित कार्यक्रम कब आयोजित होगा और उसमें किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.