Bihar

बिहार में एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 1100 की राशि, पढ़िये CM ने क्या कहा

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना(PATNA):बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी DBT के माध्यम से राज्य के एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1100 की पेंशन राशि भेजी. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के सभी जिलों से पेंशनधारी और संबंधित लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पेंशनधारियों को भरोसा दिलाया कि अब हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में पेंशन की राशि भेजने की व्यवस्था को हर हाल में लागू किया जाएगा.

पढ़िये मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने पेंशनधारियों को प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन देने का निर्णय लिया है और इसका पालन किसी भी परिस्थिति में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि समय पर लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनधारी निश्चिंत रहें. किसी भी परिस्थिति में हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में पेंशन की राशि पहुंच जाएगी.

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की बिजली सब्सिडी का भी जिक्र किया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की बिजली सब्सिडी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है. सरकार अब तक बिजली के क्षेत्र में करीब 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे चुकी है.मुख्यमंत्री ने पेंशनधारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुविधाओं और आर्थिक सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है और पेंशन का भुगतान तय समय पर सुनिश्चित किया जाएगा.

TagsBihar