☰
Bihar

दशहरा के अवसर पर पटना में जलाया जाएगा रावण का 90 फीट ऊंचा पुतला, आतिशबाजी भी होगा आकर्षण का केंद्र

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना (PATNA): पूरे देश भर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी पटना में एक तरफ सप्तमी की पूजा के बाद लोगों की भीड़ विभिन्न पंडालों में जा कर माता के दर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दशहरा के अवसर पर गांधी मैदान रावण वध की तैयारी भी जोरों पर है. इस वर्ष गांधी मैदान में 90 फीट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा. मामले में ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा से आए कलाकारों ने रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला बनाया. दशहरा के अवसर पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे 90 फीट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा. रावण दहन के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी. इसके साथ ही रावण दहन के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारी की है.

ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गांधी मैदान में 1955 से रावण दहन किया जा रहा है. यह 71वाँ वर्ष है. इस बार रामलीला के कलाकारों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार और स्नेह मिला है. वहीं ट्रस्ट के रावण दहन संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि इस बार गांधी मैदान में रावण न 90 फीट, मेघनाथ का 85 फीट और कुंभकर्ण का पुतला 80 फीट ऊंचा बनाया गया है. रावण दहन के साथ ही यहां आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होगा. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि रावण दहन में राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, कृषि मंत्री विजय सिन्हा के शामिल होने की स्वीकृति मिली है.

TagsBihar