पटना: बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर वापस आने के लिए राज्य सरकार ने दो सौ से अधिक बसें चलाने का निर्णय लिया है. बसों में बुकिंग शुरू हो गई है जबकि परिचालन गुरुवार से शुरू की जाएगी. इस मामले में मीडिया से बात करते हुए मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि हमलोग बिहार के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए लगातार प्रयासरत हैं. दिवाली और छठ के अवसर पर अपने घर आने वाले लोगों के लिए पांच राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणज झारखंड और पश्चिम बंगाल से 200 से अधिक बसों का परिचालन 5 नवंबर से शुरू की जा रही है.
लोग लें छूट का लाभ
मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के वेबसाइट से लोग टिकट बुक कर सकते हैं. पर्व के अवसर पर लोगों को आने जाने के लिए विभाग किराया में 30 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है जिसका लाभ लोग ले सकते हैं. इस दौरान मंत्री ने ट्रेनों में भीड़ को लेकर कहा कि निश्चित रूप से भीड़ है. लोकतंत्र है, कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है. ट्रेनों की संख्या के लिए हमलोगों ने पत्र भेजा है और फिलहाल बसों का परिचालन कल से शुरू किया जा रहा है. किराए में भी 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है तो लोग इसका लाभ अवश्य लें.
एमएलसी चुनाव में जदयू की हार पर कहा
इस दौरान मंत्री ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि उनका काम ही यही है. वहीं उन्होंने एमएलसी चुनाव में जदयू के प्रदर्शन को लेकर कहा कि समीक्षा बैठक बुलाई गई है. समीक्षा बैठक में जो भी बातें आएंगीज आपलोगों को भी बताया जाएगा.