☰
Bihar

पुरुष ही नहीं महिलाएं भी करती हैं नशा का कारोबार, बिहार की दो महिला लाखों के माल के साथ असम में गिरफ्तार

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध नशा का कारोबार बदस्तूर जारी है. पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अवैध नशा के कारोबार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब तो आलम यह है कि इस कारोबार में पुरुषों के साथ ही खुल कर महिलाएं भी शामिल हो गई हैं. गुप्त सूचना के आधार कर बिहार एसटीएफ की सूचना पर असम पुलिस ने सिलचर में छापेमारी कर तीन नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है, इनमें से दो बिहार की महिला है. पुलिस ने इनके पास से 180 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जब्त हेरोइन की बाजार कीमत करीब 36 लाख रुपए आंकी जा रही है.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पटना के आलमगंज गुलजारबाग की अनीता देवी और वैशाली की अंजली देवी के रूप में की गई जबकि तीसरा आरोपी असम के उदलगुड़ी के रहने वाले रोहित साहनी के रूप में की गई. जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को असम में हेरोइन तस्करी में शामिल गिरोह के सदस्यों के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ ने यह जानकारी असम पुलिस के साथ साझा की.

सूचना के आधार पर असम पुलिस ने सिलचर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे. उनका नेटवर्क बिहार और असम समेत कई राज्यों में फैला हुआ है. हालांकि, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे तरीके के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है. तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सिलचर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

TagsBihar