Bihar

शादी के पैसे बचाने के लिए सौतेली मां ने बेटी को जहर देकर मारा, पति के साथ मिल दफनाया शव, फिर जो हुआ...

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

नवादा(NAWADA): बेटियां बोझ नहीं होतीं. सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं. वहीं बेटियां पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बन रही हैं, लेकिन आज भी समाज में सोच नहीं बदल रही है. एक हैरान करने वाला मामला नवादा जिले से सामने आया है, जहां शादी की बढ़ती उम्र के बीच सौतेली मां को पैसे खर्च करने का टेंशन सता रहा था. इसी बीच उसने अपने पति के साथ मिलकर उसको रास्ते से हटा दिया.जहां संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत हो गई है और उसकी मौत के बाद उसकी बड़ी बहन ने सौतेली मां और बाप पर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को जहर देकर मारा गया है.

पढ़िए कहां का है पूरा मामला 

पुरा मामला बिहार के नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव का है.जहां 20 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पिंकी की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने अपने माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने खुशबू के पिता सोहर यादव और सौतेली मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है.खुशबू कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर पिंकी को जहर दिया. उसने यह भी कहा कि सौतेली मां पहले से ही पिंकी को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रही थी और शादी की उम्र होने के बाद पिंकी पर प्रताड़ना बढ़ गई थी.

मौत के बाद भी बड़ी बहन को नहीं दी गई सूचना

आरोप है कि पिंकी की मौत के बाद परिजनों ने बड़ी बहन को इसकी सूचना नहीं दी. उन्होंने शव को श्मशान घाट की जमीन में दफना दिया. दिल्ली में रहने वाली खुशबू को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने धमौल पुलिस से संपर्क किया.थाना प्रभारी हिमांशु कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव निकालने के दौरान पिंकी के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई, जिससे जहर दिए जाने की आशंका जताई गई है. पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए पटना भेजा है.

24 घंटे बड़ी बहन को सौंपा गया शव

करीब 24 घंटे बाद दिल्ली से पहुंची खुशबू को शव सौंपा गया, जिसके बाद रात में ही गांव में पिंकी का अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी.

TagsBihar