Bihar

हमको मारने की औकात…बिहार पुलिस के जवान ने युवक को सरेआम मारी लात, उसके बाद क्या हुआ देखिए

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

नवादा(NAWADA):सोशल मीडिया पर हमें आए दिन बिहार पुलिस के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें कभी वह गाली-गलौज करते दिखते हैं, तो कभी अटपटी हरकत करते या नशे में चूर सड़क किनारे पड़े हुए मिलते हैं. लेकिन आज हम जिस वायरल वीडियो की बात करने वाले हैं, उसमें बिहार पुलिस के जवान कोई ऐसी हरकत नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक आरोपी को सड़क पर सबके सामने लात से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इसके बाद आरोपी की प्रतिक्रिया सामने आती है, जिसमें वह कहता है कि उसे मारने का अधिकार नीतीश कुमार को भी नहीं है.

पढ़ें कहां का है वायरल वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिहार के नवादा जिले का है, जहां एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा था. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि दो लोग नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद सूचना पर आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस मौके पर पहुंची.वायरल वीडियो में एक युवक को पुलिस द्वारा लात मारने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित नजर आ रहा है.हालांकी वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है.

पुलिस और जवान के बीच विवाद का वीडियो वायरल

 युवक पुलिस से कहता है कि उसे मारने का अधिकार किसी को नहीं है. वह दावा करता है कि उसने कई बड़े लोगों की गाड़ियां चलाई हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.