☰
Bihar

बिहार में रील बनाने का जुनून! चलती बाइक पर खड़े होकर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

नवादा (NAWADA): बिहार में रील बनाने का खुमार इस तरह चढ़ गया है की राज्य में आए दिन ऐसी ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है. अभी हाल ही में नवादा में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वाइरल हुआ था जहां एक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी. और अब नवादा से ही दूसरा मामला सामने आया है जहां कुछ युवक बाइक स्टन्ट करते नजर आ रहे है. उनका का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वाइरल हो रहा है.

दरअसल, बिहार के नवादा में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर चलती बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो युवक अपनी-अपनी बाइक पर खड़े होकर करतब दिखाते नजर आ रहे हैं. दोनों युवक चलती बाइक पर हाथ ऊपर उठाकर स्टंट कर रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना भी सुनाई दे रहा है. सड़क पर इस तरह की लापरवाही से न केवल बाइक सवारों की जान खतरे में पड़ सकती है, बल्कि आसपास से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

चलती बाइक पर खड़े होकर वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा है. जरा सी चूक होने पर बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है. खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह के करतब दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं. वायरल वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की हरकतें करना दूसरों की जिंदगी को भी जोखिम में डाल सकता है. यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों पर सख्ती जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके अलावा, घटना कब और किस स्थान पर हुई, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

TagsBihar